यह ख़बर 29 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उछाल के साथ बंद हुए शेयर बाजार

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.41 अंक की तेजी के साथ 18693.86 पर जबकि निफ्टी 55.15 अंक की बढ़त के साथ 5600.45 पर बंद हुआ।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.41 अंक की तेजी के साथ 18693.86 पर जबकि निफ्टी 55.15 अंक की बढ़त के साथ 5600.45 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स  बढ़त के साथ 18552.19 पर खुला था। दिन भर के कारोबार में इसने 18715.39 के अधिकतम और 18552.19 के न्यूनतम स्तर को छुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 5566.50 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 5608.65 के अधिकतम और 5566.50 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com