खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 513.19 अंक और निफ्टी 151.25 अंक बढ़कर बंद हुआ।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 513.19 अंक और निफ्टी 151.25 अंक बढ़कर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 513.19 अंक बढ़कर 18,240.68 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,268.95 अंक का उच्च और 17,804.94 अंक का निचला स्तर छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 151.25 अंक बढ़कर 5,471.25 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,477.85 अंक का उच्च और 5,343.40 अंक का निचला स्तर छुआ। बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-2.24 प्रतिशत) सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। रीयल्टी, धातु, सूचना प्रौद्योगिकी, पूंजीगत वस्तुएं, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल्स तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।