यह ख़बर 23 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नत्थी वीजा मामले में चीन से नाखुश है भारत

खास बातें

  • भारत ने चीन द्वारा पांच खिलाड़ियों को नत्थी वीजा दिए जाने पर नाखुशी जताई हालांकि ऐसा लगता है कि कुछ महीने पहले इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था।
नई दिल्ली:

भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को नत्थी वीजा दिए जाने पर नाखुशी जताई हालांकि ऐसा लगता है कि कुछ महीने पहले इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था। सरकारी सूत्रों ने कहा, हम अब भी वीजा को नत्थी नहीं किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हम निश्चित रूप से इस बात से खुश नहीं है कि वे अब भी हमारे नागरिकों को नत्थी वीजा जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार चीनी प्रशासन के साथ इस मुद्दे पर संपर्क में हैं। हाल ही में यहां के चीनी दूतावास ने पांच कराटे खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया था। इस कदम से यह सुनिश्चित हो गया कि खिलाड़ी चीन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए क्योंकि उनके पास यात्रा का वैध दस्तावेज नहीं था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com