यह ख़बर 29 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

स्पीक एशिया का सीओओ मुंबई पुलिस की हिरासत में

खास बातें

  • स्पीक एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तारक वाजपेयी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में लिया।
इंदौर:

वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रही ऑनलाइन सर्वे कम्पनी स्पीक एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तारक बाजपेयी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में लिया। शहर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बाजपेयी को जालसाजी के मामले में विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 इलाके से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में लिया। उन्होंने इस मामले की विस्तृत जानकारी होने से इनकार किया। सिंह ने बताया कि बाजपेयी को विस्तृत पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com