यह ख़बर 27 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चांदी की कीमत 51 हजार से नीचे आई

खास बातें

  • अप्रैल में चांदी ने जहां 73 हजार रुपये किलो का स्तर छूकर नया रिकॉर्ड बनाया था वहीं अब चांदी में जारी गिरावट से 51हजार के नीचे पहुंच गई।
New Delhi:

चांदी की कीमत 51000 रुपये किलो के नीचे आ गई है। अप्रैल में चांदी ने जहां 73 हजार रुपये किलो का स्तर छूकर नया रिकॉर्ड बनाया था वहीं अब चांदी में जारी गिरावट की वजह से चांदी एक बार फिर 51000 के नीचे पहुंच गई। निवेशक एक बार फिर पैसा शेयर बाज़ार में लगा रहे हैं। एक तरफ कच्चे तेल के गिरते दाम तो दूसरी तरफ ग्रीस के कटौतियों के आश्वसान से सुधरते बाज़ार में पैसा दोबारा आ रहा है। यही वजह है जिससे चांदी में बिकवाली जारी है और दाम में गिरावट का दौर आरंभ हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com