यह ख़बर 19 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 60,000 के पार पहुंची

खास बातें

  • दो हफ्ते पहले ही चांदी की कीमत 50 हज़ार रुपये से नीचे थी लेकिन पिछले 15 दिनों में ही चांदी का भाव 10 हज़ार रुपये बढ़ गया।
नई दिल्ली:

चांदी का भाव आसमान छू रहा है। मंगलवार को ये 60 हज़ार रुपये प्रति किलो से भी ऊपर चला गया। अभी दो हफ्ते पहले ही चांदी की कीमत 50 हज़ार रुपये से नीचे थी लेकिन पिछले 15 दिनों में ही चांदी का भाव 10 हज़ार रुपये बढ़ गया हालांकि चांदी का ये रिकॉर्ड स्तर नहीं है। 25 अप्रैल को चांदी ने 73 हज़ार रुपये आंकड़ा छुआ था जो कि रिकॉर्ड है लेकिन इसके बाद के दो हफ्तों में ही चांदी की कीमत 20 हज़ार रुपये गिर गई। एक जुलाई को तो चांदी की कीमत 50 हज़ार से भी नीचे चली गई थी लेकिन 13 जुलाई के धमाकों के बाद चांदी ने फिर से तेज़ी पकड़ी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com