यह ख़बर 23 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एजुकेशन लोन पर नहीं देना होगा ब्याज : सिब्बल

खास बातें

  • सिब्बल ने ऐलान किया है कि पढ़ाई के लिए गए लोन पर कोई ब्याज़ नहीं लगेगा जो भी ब्याज़ बनेगा वो अब मानव संसाधन मंत्रालय अदा करेगा।
New Delhi:

मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने ऐलान किया है कि पढ़ाई के लिए गए लोन पर कोई ब्याज़ नहीं लगेगा जो भी ब्याज़ बनेगा वो अब खुद मानव संसाधन मंत्रालय ही अदा करेगा। मगर ये फायदा सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए है जिनके माता-पिता की सालाना आय साढ़े चार लाख रुपये से ज़यादा नहीं होगी। इस सत्र के लिए लोन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारिख 20 जुलाई होगी। लोन की राशि 10 लाख से ज्यादा नहीं होगी और ये कर्ज सिर्फ मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्सों के लिए ही मिलेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com