यह ख़बर 08 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अनिल अंबानी की कंपनी का पक्ष नहीं लिया: सिब्बल

खास बातें

  • दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल का कहना है कि उन्होंने रिलायंस कम्युनिकेशन का कभी पक्ष नहीं लिया और इस मामले का 2जी से कोई लेनादेना नहीं है।
New Delhi:

ADAG के मामले में दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने अपने पर लगे सारे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अनिल अंबानी की इस कंपनी का कभी पक्ष नहीं लिया और इस मामले का 2जी से कोई लेना-देना नहीं है। सिब्बल ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ पीआईएल व्यक्तिगत रंजिश के चलते दाखिल की गई है और 650 करोड़ के जुर्माने की बात बिल्कुल गलत है। दरअसल एक पीआईएल दाखिल की गई है, जिसमें कहा गया है कि मंत्री रहते हुए कपिल सिब्बल ने सीनियर टेलीकॉम अधिकारियों के उस फैसले को बदल दिया है, जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशन पर 650 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था और इस जुर्माने को मंत्री ने घटाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com