यह ख़बर 04 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक वृद्धि में नरमी चिंता का विषय : शर्मा

खास बातें

  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि आर्थिक वृद्धि में नरमी चिंता का विषय है और वह इस बारे में अगले सप्ताह वित्तमंत्री से चर्चा करेंगे।
बेंगलुरु:

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि में नरमी चिंता का विषय है और वह इस बारे में अगले सप्ताह वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी से चर्चा करेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, आर्थिक वृद्धि में नरमी चिंता का विषय है। हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। अगले सप्ताह हम वित्तमंत्री से बातचीत करेंगे। यह पूछे जाने पर क्या 2011-12 के लिए निर्धारित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के लक्ष्य को संशोधित किया जा सकता है, शर्मा ने कहा कि इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि वह इस महीने के अंत में अमेरिका यात्रा के दौरान ए1 और बी1 वीजा के मुद्दे को वहां के अधिकारियों के साथ उठाएंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com