यह ख़बर 03 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एफडीआई की उम्मीद में जेट एयरवेज के शेयर चढ़े

खास बातें

  • देश की निजी विमानन कम्पनी जेट एयरवेज के शेयरों में गुरुवार को पांच फीसदी तेजी देखी गई। कम्पनी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल करने के लिए अबूधाबी की विमानन कम्पनी एतिहाद एयरवेज के साथ बात कर रही है और माना जा रहा है कि एतिहाद फैसला लेने के आखिरी चरण
मुम्बई:

देश की निजी विमानन कम्पनी जेट एयरवेज के शेयरों में गुरुवार को पांच फीसदी तेजी देखी गई। कम्पनी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल करने के लिए अबूधाबी की विमानन कम्पनी एतिहाद एयरवेज के साथ बात कर रही है और माना जा रहा है कि एतिहाद फैसला लेने के आखिरी चरण में है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कम्पनी के शेयर 4.70 फीसदी तेजी के साथ 606.85 रुपये पर बंद हुए।

दिनभर के कारोबार में कम्पनी के शेयरों ने 618.70 रुपये के ऊपरी और 591.10 रुपये का निचला स्तर छुआ। यह बुधवार को 579.60 रुपये पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सरकार द्वारा देश की निजी विमानन कम्पनियों में विदेशी विमानन कम्पनियों की ओर से निवेश को अनुमति दिए जाने के बाद पिछले तीन महीनों से कम्पनी की हिस्सेदारी बिक्री को लेकर कयासबाजी हो रही है।