यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स सुधरा

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों का लिवाली समर्थन मिलने से बंबई शेयर बाजार एक बार फिर मजबूती की पटरी पर लौट आया जहां सेंसेक्स 135 अंक सुधरकर 18,289.35 अंक पर बंद हुआ।
मुंबई:

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों का लिवाली समर्थन मिलने से बंबई शेयर बाजार एक बार फिर मजबूती की पटरी पर लौट आया जहां सेंसेक्स 135 अंक सुधरकर 18,289.35 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 18,423.06 अंक की ऊंचाई को छू गया। हालांकि बाद की मुनाफा बिकवाली के कारण शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और अंतत: यह 135.36 अंक का सुधार दिखाता हुआ बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.35 अंक सुधरकर 5,564.30 अंक पर बंद हुआ।

लिवाली समर्थन के चलते एसबीआई, भेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा पावर, आईटीसी, स्टरलाइट, एनटीपीसी तथा विप्रो के शेयर में मजबूती देखने को मिली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में आवास, रोजगार व मुद्रास्फीति संबंधी सकारात्मक आंकड़ों के कारण वैश्विक स्तर पर बाजारों में मजबूती देखने को मिली। इसका असर यहां भी देखने को मिला और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सतत लिवाली की।