बढ़त के साथ हुई थी ओपनिंग, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार.
नई दिल्ली: Share Market Updates : घरेलू शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव रहा. आज फार्मा, मेटल और ऑटो सेक्टरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जिसके चलते दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
यह भी पढ़ें
Stock Market Today: क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,500 के पार, निफ्टी भी चढ़ा
PhysicsWallah Share: 6 महीने में 43% रिटर्न, कंपनी लॉस में, बावजूद आज फिर 5% से ज्यादा भागे शेयर, माजरा क्या है?
Share Market: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 273 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,350 के पार, रुपये का हाल जानिए
क्लोजिंग में सेंसेक्स 465.01 अंकों यानी 0.95% फीसदी की गिरावट लेकर 48253.51 के लेवल पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 137.70 अंकों यानी 0.94% की गिरावट के साथ 14496.50 के लेवल पर बंद हुआ है. आज के कारोबार के बाद लगभग 1374 शेयरों में तेजी आई है, 1534 शेयर गिरे हैं और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज पीएसयू बैंकिंग शेयरों को छोड़कर सारे ही सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं.
अगर ओपनिंग की बात करें तो आज घरेलू शेयर बाजार पॉजिटिव नोट के साथ खुले. वैश्विक बाजारों से मिला-जुला रुख मिला और ओपनिंग के साथ घरेलू बाजार में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंकों तक ऊपर चढ़ गया. हालांकि, इसके बाद इंडेक्स में गिरावट आई और शुरुआती लाभ गिर गया, जिसके बाद दोनों ही इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहे थे.
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242.57 अंक बढ़कर 48,961.09 पर और निफ्टी 78.05 अंक बढ़कर 14,712.20 पर पहुंच गया. ओपनिंग के साथ 1313 शेयरों में तेजी आई, 195 शेयर गिरे और 39 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. वहीं 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 23 शेयर हरे निशान में खुले.
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई. इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर टाइटन, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, सन फार्मा और इंफोसिस में गिरावट देखने को मिली.