Share Market : शेयर बाजार में बना रिकॉर्ड, पहली बार इतनी ऊंचाई पर चढ़कर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Sensex, Nifty today: आज अधिकतर सेक्टरों में बिकवाली के चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अपने क्लोजिंग के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर बंद हुए हैं. सेंसेक्स आज अपने ऑल टाइम हाई 53,887.98 पर पहुंचा और निफ्टी 16,146.90 पर पहुंच गया था.

Share Market : शेयर बाजार में बना रिकॉर्ड, पहली बार इतनी ऊंचाई पर चढ़कर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

सेंसेक्स-निफ्टी अपने क्लोजिंग के ऑल टाइम हाई पर चढ़कर बंद.

मुंबई:

Stock Market Updates : घरेलू शेयर बाजार में आज नया रिकॉर्ड बना है. आज अधिकतर सेक्टरों में बिकवाली के चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अपने क्लोजिंग के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर बंद हुए हैं. दिन के कारोबार के दौरान ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 16,000 के लेवल को पार कर गया था. वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स भी 53,400 के पार पहुंच गया था. सेंसेक्स आज अपने ऑल टाइम हाई 53,887.98 पर पहुंचा और निफ्टी 16,146.90 पर पहुंच गया था.

क्लोजिंग में सेंसेक्स 873 अंकों यानी 1.65 की बढ़ोतरी लेकर 53,823.36 के लेवल पर बंद हुआ, वहीं, निफ्टी में क्लोजिंग में 246 अंकों यानी 1.55 की बढ़त दर्ज हुई और इंडेक्स 16,130.75 पर बंद हुआ. बीएसई मिडकप में 0.19 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.23 फीसदी की बढ़त आई.

बता दें कि बड़े शेयरों में बढ़त और सकारात्मक व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी. दोपहर 12.26 पर निफ्टी में 130.90 अंकों यानी 0.82% की तेजी दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 16,016.05 के लेवल पर था. वहीं, सेंसेक्स में 498.50 अंकों यानी 0.94% का उछाल आया था और इंडेक्स 53,449.13 पर ट्रेड कर रहा था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ओपनिंग में सेंसेक्स 244.77 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 53,195.40 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.85 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 15,942 पर पहुंच गया था. अगर सुबह 10.31 के दौरान कारोबार पर नजर डालें तो सेंसेक्स में 321.24 अंकों या 0.61% की उछाल दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 53,271.87 के लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 81.60 अंकों यानी 0.51% की उछाल लेकर 15,966.75 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.