खास बातें
- शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 182.96 अंक और निफ्टी 62.1 अंक गिरकर खुला।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 182.96 अंक और निफ्टी 62.1 अंक गिरकर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 182.96 अंक गिरकर 18,425.85 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 166 अंक की गिरावट के साथ 18,442.77 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 62.1 अंक गिरकर 5,529.90 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में इसमें 50.20 अंक की गिरावट के साथ 5,541.80 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। शुरुआती कारोबार में बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी, बैंकिंग एवं धातु सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।