Stock Market Closing: बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है.
Stock Market Closing: नए साल के पहले कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में बढ़त बरकरार रहा. आज यानी सोमवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त के साथ कारोबार समाप्त हुआ. 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 327.05 अंकों यानी 0.54% की उछाल के साथ 61,167.79 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 101.60 अंक यानी 0.56% की तेजी दर्ज करते हुए 18,206.90 के लेवल पर कारोबार खत्म किया.
निफ्टी के शेयरों में टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ. जबकि टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, डिविस लैब्स, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प सबसे अधिक नुकसान में रहने वाले शेयरों की सूची में शामलि रहे.
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मेटल इंडेक्स में लगभग 3 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की तेजी आई है. वहीं, फार्मा इंडेक्स लाल निशन में बंद हुए. इसके अलावा बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है.
पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी 30 दिसंबर को बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 293 अंकों की गिरावट के साथ 60,840 पर बंद हुआ था.
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) ने पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 2,950.89 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय शेयर बेचे हैं.