शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद

निफ्टी जहां सुबह 17680 पर खुला था वहीं 17671 का निचला स्तर भी छुआ साथ ही 17799 में की ऊंचाई को छूकर लौटा. शाम को निफ्टी 17711 पर बंद हुआ.

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुंबई:

शेयर बाजार में सोमवार को तेजी का माहौल बना रहा. सेंसेक्स 60007 पर खुला और शाम को 415 अंक ऊपर 60224 पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60005 का निचला स्तर और 60498 की ऊंचाई को भी छुआ. वहीं निफ्टी में भी आज तेजी ही देखी गई. निफ्टी जहां सुबह 17680 पर खुला था वहीं 17671 का निचला स्तर भी छुआ साथ ही 17799 में की ऊंचाई को छूकर लौटा. शाम को निफ्टी 117 अंक ऊपर 17711 पर बंद हुआ.

बीएसई में टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, रिलायंस आदि में तेजी देखी गई जबकि अल्ट्रा सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, आदि नुकसान में रहे. जहां तक निफ्टी की बात है यहां पर, अडाणी एंटरप्राइजेस, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड फायदे में रहे जबकि, ब्रिटानिया, टाटा स्टील, जिंदल स्टील, हिंडाल्को, एल एंड टी नुकसान में रहे. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ खुले थे. इस दौरान सेंसेक्स 60,000 के स्तर को पार कर गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई थी. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 554.06 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 60,363.03 अंक पर पहुंच गया था. एनएसई निफ्टी 143.35 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 17,737.70 अंक पर था. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 28 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे और बाकी दो शेयर मामूली नुकसान में थे. एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और रिलायंस बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. हांगकांग और जापान समेत ज्यादातर एशियाई बाजार सोमवार को लाभ में रहे थे.