यह ख़बर 19 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयरों में फिर तेज गिरावट, सेंसेक्स 328 अंक लुढ़का

खास बातें

  • आर्थिक मंदी की आशंकाओं के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के बीच ताबड़तोड़ बिकवाली के चलते सेंसेक्स 328.12 अंक और लुढ़क गया।
मुंबई:

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंकाओं के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के बीच ताबड़तोड़ बिकवाली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 328.12 अंक और लुढ़क गया। सेंसेक्स लगभग 15 महीने बाद कारोबार के दौरान एक बार फिर गिर कर 16,000 से नीचे चला गया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,000 से नीचे 15,987.77 अंक तक लुढ़कने के बाद थोड़ा सुधरा और अंत में 16,141.67 पर बंद हुआ। 25 मई, 2010 के बाद यह बाजार का न्यूनतम स्तर है। बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका तथा यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं के एक बार फिर मंदी के चक्र में फंसने की आशंकाओं में एशियाई तथा यूरोपीय बाजार लुढ़के। अमेरिका तथा यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में किसी भी तरह की नरमी कॉरपोरेट जगत की हालत पतली कर सकती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.50 अंक टूटकर 4,845.65 पर बंद हुआ। बिकवाली दबाव का सबसे बड़ा असर सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनियों इंफोसिस, टीसीएस तथा विप्रो के शेयरों पर विशेषकर रहा और इनके शेयर भारी टूटकर बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एसबीआई, टाटा मोटर्स तथा सन फार्मा का शेयर भी भारी नुकसान के साथ बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com