खास बातें
- शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.84 अंक और निफ्टी 0.90 अंक की हल्की तेजी के साथ खुले।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.84 अंक और निफ्टी 0.90 अंक की हल्की तेजी के साथ खुले। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.84 अंक बढ़कर 18,527.12 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट में इसमें 28 अंक की बढ़त के साथ 18,531 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.90 अंक बढ़कर 5,561.05 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में यह 8.40 अंक बढ़कर 5,565.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई में धातु, बिजली और पूंजीगत वस्तुएं सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त का रुख रहा वहीं टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं और रियल्टी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।