खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.36 अंक बढ़कर खुला तो जरूर लेकिन थोड़ी देर बाद बाजार नीचे आ गया और कुछ ही अंक नीचे कारोबार करने लगा।
Mumbai: प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.36 अंक बढ़कर खुला तो जरूर लेकिन थोड़ी देर बाद बाजार नीचे आ गया और कुछ ही अंक नीचे कारोबार करने लगा।इससे पहले आरंभ में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.36 अंक बढ़कर 17015.99 पर जबकि निफ्टी 53.80 अंक बढ़कर 5125.75 पर खुला। सुबह करीब 9.20 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 137.23 अंकों की बढ़त के साथ 16976.86 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.20 अंकों की बढ़त के साथ 5108.15 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।