खास बातें
- सेंसेक्स 138.65 अंकों की गिरावट के साथ 16,146.33 पर और निफ्टी 49.30 अंकों की गिरावट के साथ 4,839.60 पर बंद हुआ।
New Delhi: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.65 अंकों की गिरावट के साथ 16,146.33 पर और निफ्टी 49.30 अंकों की गिरावट के साथ 4,839.60 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.16 अंकों की तेजी के साथ 16,338.14 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,373.84 के ऊपरी और 16,104.34 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। डीएलएफ (2.67 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.91 फीसदी), सन फार्मा (1.27 फीसदी), भारती एयरटेल (1.18 फीसदी) और ओएनजीसी (1.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे जिंदल स्टील (4.52 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (4.50 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.10 फीसदी), इनफोसिस (2.68 फीसदी) और एचडीएफसी (2.65 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.75 अंकों की तेजी के साथ 4,914.65 पर खुला। निफ्टी ने 4,915.85 के ऊपरी और 4,825.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 54.93 अंकों की गिरावट के साथ 6,173.77 पर और स्मॉलकैप 59.03 अंकों की गिरावट के साथ 7,099.61 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों रियल्टी (0.44 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.33 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.18 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.07 फीसदी), धातु (1.86 फीसदी), बैंकिंग (1.40 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.27 फीसदी) एवं प्रौद्योगिकी (1.20 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1138 शेयरों में तेजी और 1638 में गिरावट रही, जबकि 122 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।