खास बातें
- बंबई शेयर बाजार में तेजी का क्रम शुरुआती कारोबार में भी बना रहा जहां विदेशी निधियों की लिवाली से सेंसेक्स में 53 अंक की मजबूती दर्ज की गई।
Mumbai: बंबई शेयर बाजार में तेजी का क्रम शुरुआती कारोबार में भी बना रहा जहां विदेशी निधियों की लिवाली से सेंसेक्स में 53 अंक की मजबूती दर्ज की गई। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 53.40 अंक मजबूती के साथ 19,131.70 अंक रहा। सेंसेक्स में कल 351.33 अंक की मजबूती आई थी। लिवाली समर्थन के चलते रियल्टी, ऑटो, आईटी तथा पूंजीगत सामान के शेयरों में मजबूती रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11.45 अंक मजबूती के साथ 5,740.40 अंक दर्ज किया गया।