खास बातें
- सेंसेक्स 247.37 अंकों की गिरावट के साथ 17,693.18 और निफ्टी 73.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,331.80 पर बंद हुए।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 247.37 अंकों की गिरावट के साथ 17,693.18 और निफ्टी 73.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,331.80 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.31 अंकों की तेजी के साथ 17,983.86 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,032.55 के ऊपरी और 17,664.73 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से दो शेयरों रिलायंस इंफ्रा (0.95 फीसदी) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (0.66 फीसदी)में तेजी दर्ज की गई। गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में प्रमुख रहे महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.45 फीसदी), आईटीसी (3.17 फीसदी), एनटीपीसी (2.48 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.47 फीसदी) और बजाज ऑटो (2.46 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.60 अंकों की तेजी के साथ 5,412.40 पर खुला। निफ्टी ने 5,434.50 के ऊपरी और 5,323.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 51.43 अंकों की गिरावट के साथ 6,734.16 पर और स्मॉलकैप 46.34 अंकों की गिरावट के साथ 8,063.05 पर बंद हुए। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (2.16 फीसदी), वाहन (2.06 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.82 फीसदी), धातु (1.76 फीसदी) और बिजली (1.61 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1127 शेयरों में तेजी और 1705 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।