यह ख़बर 30 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में तेजी का छठा दिन, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा

खास बातें

  • खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के बीच बाजार में छठे दिन तेजी जारी रही और सेंसेक्स 152 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
Mumbai:

खाद्य मुद्रास्फीति में तेज गिरावट आने और मजबूत वैश्विक रुख के बीच शेयर बाजार में गुरुवार को छठे दिन तेजी जारी रही और बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 152 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले पांच सत्रों में 1,145 अंक की बढ़त दर्ज करने वाला सेंसेक्स गुरुवार को 152.01 अंक चढ़कर 18,845.87 अंक पर बंद हुआ। 2 मई के बाद सेंसेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.95 अंक मजबूत होकर 5,647. 40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्च स्तर 5,657.90 अंक को छू गया था। 18 जून को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 7.78 प्रतिशत पर आने से बाजार की धारणा मजबूत हुई। इससे पिछले सप्ताह खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 9.13 प्रतिशत पर थी। वहीं यूनान के ऋण संकट की आशंका घटने से भी तेजी को बल मिला।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com