यह ख़बर 23 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट का रुख

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.71 अंक और निफ्टी 9.2 अंक गिरकर खुला।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.71 अंक और निफ्टी 9.2 अंक गिरकर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.71 अंक गिरकर 17,526.92 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 0.02 अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,550.61 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 9.2 अंक गिरकर 5,269.10 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में निफ्टी में 10.10 अंक की गिरावट के साथ 5,268.20 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। बीएसई में शुरुआती कारोबार में ज्यादातर क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी, हेल्थकेय और धातु क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com