यह ख़बर 21 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 54 अंक चढ़ा

खास बातें

  • आकर्षक स्तर पर उपलब्ध आरआईएल जैसे मजबूत शेयरों में निवेशकों की लिवाली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 54 अंक सुधर कर बंद हुआ।
Mumbai:

शेयर बाजार में पिछले एक सप्ताह से जारी गिरावट मंगलवार को थम गई। आकर्षक स्तर पर उपलब्ध आरआईएल जैसे मजबूत शेयरों में निवेशकों की लिवाली से बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 54 अंक सुधर कर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कल गिर कर चार महीने के निचले स्तर पर आ गया था। आज यह 53.67 अंक मजबूत होकर 17,560.30 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18 अंक मजबूत होकर 5,275.85 अंक पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख और यूरोपीय बाजारों के बढ़त के साथ खुलने से स्थानीय बाजारों की धारणा मजबूत हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com