यह ख़बर 17 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में गिरावट पर विराम, 110 अंक सुधरा

खास बातें

  • निचले स्तर पर लिवाली समर्थन मिलने के कारण बंबई शेयर बाजार में तीन सत्रों की गिरावट बुधवार को थम गई और सेंसेक्स 110 अंक ऊपर बंद हुआ।
Mumbai:

वैश्विक बाजारों में कमजोर रख के बावजूद प्रमुख शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली समर्थन मिलने के कारण बंबई शेयर बाजार में तीन सत्रों की गिरावट बुधवार को थम गई और सेंसेक्स 110 अंक ऊपर बंद हुआ। सरकार के अच्छे मॉनसून से मुद्रास्फीति घटने संबंधी बयान का कुछ सकारात्मक असर भी बाजार पर देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह मजबूत खुला और 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर पहुंच गया था। दिन में यह 16,708.98 अंक तक गिरने के बाद अंतत: 109.86 अंक के लाभ से 16,840.80 अंक पर बंद हुआ। बीते तीन दिन में सेंसेक्स लगभग 400 अंक टूटा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 20.80 अंक सुधरकर 5,056.60 अंक पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों का कहना है कि इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी, एलएंडटी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, एचयूएल, हीरो मोटोकार्प तथा सनफार्मा जैसे प्रमुख शेयरों में अच्छे खासे लाभ ने सेंसेक्स को संभालने में मदद की। क्षेत्रवार शेयरों की बात की जाए तो आईटी तथा एफएमसीजी खंड में लिवाली रही, जबकि रीयल्टी, ऑटो तथा बैंकिंग खंड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com