यह ख़बर 15 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मई में सेवाओं का निर्यात 3.2 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि अप्रैल, 2011 में देश से 11.46 अरब डॉलर मूल्य की सेवाओं का निर्यात किया गया था।
Mumbai:

मई, 2011 में भारत से सेवाओं का निर्यात अप्रैल के मुकाबले 3.2 प्रतिशत बढ़कर 11.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि अप्रैल, 2011 में देश से 11.46 अरब डॉलर मूल्य की सेवाओं का निर्यात किया गया था। मई में सेवाओं का आयात भी 2.8 प्रतिशत बढ़कर 7.08 अरब डॉलर का रहा, जो अप्रैल में 6.88 अरब डॉलर का था। चालू वित्तवर्ष में अप्रैल-मई के दौरान सेवाओं का सकल निर्यात 23.30 अरब डॉलर का रहा, जबकि इस दौरान सेवाओं का सकल आयात 13.97 अरब डॉलर का रहा। सेवाओं के आयात-निर्यात को लेकर पहली बार आंकड़े 15 जून को जारी किए गए। ये आंकड़े अप्रैल, 2011 के लिए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com