यह ख़बर 29 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स कमजोर

खास बातें

  • बंबई शेयर बाजार में नरमी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा तथा शुरुआती कारोबार में इसमें 75 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
Mumbai:

बंबई शेयर बाजार में नरमी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा तथा शुरुआती कारोबार में इसमें 75 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स बीते तीन सत्रों में 661 अंक से अधिक टूट चुका है। आज शुरुआती कारोबार में यह 75.10 अंक और गिरावट दर्शाता हुआ 18,134.42 अंक दर्ज किया गया। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.30 अंक टूटकर 5,461.45 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण बिकवाली दबाव बना हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com