खास बातें
- दो सत्र में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को कोषों द्वारा मोलभाव की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 27 अंक मजबूत खुला।
Mumbai: दो सत्र में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को कोषों द्वारा मोलभाव की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 27 अंक मजबूत खुला। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 111 अंक की गिरावट आई थी। शुरुआती कारोबार में यह 27.26 अंक या 0.14 प्रतिशत के सुधार के साथ 18,534.30 अंक पर खुला। निवेशकों ने तेल एवं गैस, रीयल्टी, आईटी और धातु कंपनियों के शेयरों में वर्तमान स्तर पर ही लिवाली की। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.70 अंक की बढ़त के साथ 5,569.75 अंक पर मामूली सुधार के साथ खुला।