खास बातें
- सेंसेक्स 261.49 अंक की गिरावट के साथ 17,775.70 अंक पर और निफ्टी 83.45 अंक की गिरावट के साथ 5,312.55 पर बंद हुए।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 261.49 अंक की गिरावट के साथ सात महीने के निम्नतम स्तर 17,775.70 अंक पर और निफ्टी 83.45 अंक की गिरावट के साथ सात महीने के निम्नतम स्तर 5,312.55 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.32 अंक की तेजी के साथ 18,141.51 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.35 अंक की तजी के साथ 5432.35 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 162.24 अंकों की गिरावट के साथ 6537.44 पर और स्मॉलकैप 266.45 अंक की गिरावट के साथ 7995.27 पर बंद हुए।