शेयर बाजार : कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 75 अंकों की तेजी के साथ 32,380 के पार

सेंसेक्स सुबह 102.32 अंकों की मजबूती के साथ 32412.20 पर खुला था.

शेयर बाजार : कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 75 अंकों की तेजी के साथ 32,380 के पार

शेयर बाजार : कारोबार में मजबूती- प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 09.50 बजे 75.94 अंकों की बढ़त के साथ 32,385.82 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.80 अंकों की मजबूती के साथ 10,033.30 पर कारोबार करते देखे गए.

यह भी पढ़ें- न्यू इंडिया एश्योरेंस का आईपीओ (IPO) दिसंबर तक आ सकता है, जानें क्यों है यह खास

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.32 अंकों की मजबूती के साथ 32412.20 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.2 अंकों की बढ़त के साथ 10,034.70 पर खुला.

वीडियो- निवेश से पहले बरतें सतर्कता


दो कंपनियां- कोच्चि शिपयार्ड और सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज (इंडिया) 2000 करोड़ से अधिक रकम जुटाने के लिए इस हफ्ते प्रारंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) लाएंगी. सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज के शेयरों की बोलियां 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच लगेंगी. कोच्चि शिपयार्ड के आईपीओ 1 से 3 अगस्त के दौरान खुले रहेंगे.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com