विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स में तेजी

भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, डा. रेड्डी,सिपला, हीरो मोटो कॉर्प, आरआईएल, आईटीसी और हिंद यूनीलीवर के शेयरों में शुरुआती दौर में 1.37 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई

विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स में तेजी

विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स में तेजी- प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

घरेलू शेयर बाजारों में आज कारोबार की शुरुआत तेजी के रुख हुई. बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क संवेदी सूचकांक 74 अंक ऊंचा रहा.

अमेरिका की फेडरल रिजर्व ने अपनी अहम दर बढ़ा दी है.  बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज कारोबार के शुरआती दौर में 73.53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,229.44 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज कारोबार के शुरआती दौर में 3.25 अंक ऊंचा रहकर 9,621.40 अंक रहा.

भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, डा. रेड्डी,सिपला, हीरो मोटो कॉर्प, आरआईएल, आईटीसी और हिंद यूनीलीवर के शेयरों में शुरुआती दौर में 1.37 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई. शियाई बाजारों में आज शुरुआती दौर में जापान का निक्केई सूचकांक 0.43 प्रतिशत नीचे रहा जबकि हांग कांग के हेंग सेंग सूचकांक 0.98 प्रतिशत की कमी आयी. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्टयिल सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 0.22 प्रतिशत घटकर बंद हुआ.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com