खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.29 अंक और निफ्टी 15.75 अंक बढ़कर खुला लेकिन जल्दी ही इनमें गिरावट का रुख बन गया।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.29 अंक और निफ्टी 15.75 अंक बढ़कर खुला लेकिन जल्दी ही इनमें गिरावट का रुख बन गया। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 74.29 अंक बढ़कर 18,060.17 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 0.53 अंक की गिरावट के साथ 17,985.35 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 15.75 अंक बढ़कर 5,412.50 अंक पर खुला लेकिन शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में निफ्टी ने 5,398.85 अंक का निचला स्तर छुआ।