यह ख़बर 14 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 22 अंकों की मामूली बढ़त

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.18 अंकों की तेजी के साथ 18,618.20 पर और निफ्टी 14.35 अंकों की तेजी के साथ 5,599.80 पर बंद हुए।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.18 अंकों की तेजी के साथ 18,618.20 पर और निफ्टी 14.35 अंकों की तेजी के साथ 5,599.80 पर बंद हुए। इससे पहले, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.33 अंकों की गिरावट के साथ 18,563.69 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,569.00 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 26.28 अंकों की तेजी के साथ 7,014.58 पर और स्मॉलकैप 14.67 अंकों की तेजी के साथ 8,356.39 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com