यह ख़बर 11 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक नीचे

खास बातें

  • वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 90 अंक कमजोर होकर खुला।
Mumbai:

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 90 अंक कमजोर होकर खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 89.57 अंक टूटकर 18,768.47 अंक पर खुला। शुक्रवार को सेंसेक्स 220.26 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.85 अंक की गिरावट के साथ 5,630.80 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com