खास बातें
- देश के शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.56 अंकों की बढ़त के साथ 17,752.68 पर जबकि निफ्टी 9.70 अंकों की बढ़त के साथ 5,385.20 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.56 अंकों की बढ़त के साथ 17,752.68 पर जबकि निफ्टी 9.70 अंकों की बढ़त के साथ 5,385.20 पर बंद हुआ।
बुधवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 188.81 अंकों की बढ़त के साथ 17,919.93 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.95 अंकों की बढ़त के साथ 5,424.95 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी बढ़त देखी गई। मिडकैप 69.40 अंकों की बढ़त के साथ 6386.82 पर जबकि स्मॉलकैप 42.06 अंक की बढ़त के साथ 6859.97 पर बंद हुआ।