मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगातार तीसरे सत्र में गिरावट बरकरार रखते हुए आज शुरुआती कारोबार में करीब 104 अंक टूटा। ऐसा वैश्विक रख में नरमी बीच खुदरा निवेशकों की ओर से बिकवाली और विदेशी कोषों द्वारा पूंजी निकासी के मद्देनजर हुआ।
इसके अलावा रुपए में नरमी के रुझान से भी बाजार का रख प्रभावित हुआ। रुपया विदेशी मुद्रा बाजार में शुरआती कारोबार के दौरान 21 पैसे टूटकर 66.63 पर चल रहा था। सेंसेक्स 103.74 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 25,125.96 पर आ गया।
सूचकांक में पिछले दो सत्रों में 376.92 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.60 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 7,723.40 पर चल रहा था।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)