खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 64.81 अंक गिरकर 18355.30 पर जबकि निफ्टी 21.90 अंक की गिरावट के साथ 5509.15 पर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 64.81 अंक गिरकर 18355.30 पर जबकि निफ्टी 21.90 अंक की गिरावट के साथ 5509.15 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.50 अंक की गिरावट के साथ 18411.60 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 3.95 अंक गिरकर 5528.10 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रुख था।