यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 51 अंक कमजोर

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की पिछले सत्र में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 51 अंक गिरावट के साथ कमजोर खुला। एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की पिछले सत्र में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 51.46 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,670.84 अंक पर खुला। पिछले सत्र में इसमें 286 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.25 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,616.70 अंक पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक, एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की पिछले सत्र में आयी तेजी के बाद मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी। पुन: सेंसेक्स में सर्वाधिक भारांश रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित होने तथा रिजर्व बैंक की 26 जुलाई को मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com