यह ख़बर 28 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.18 अंक की तेजी के साथ 18493.59 पर निफ्टी 22.25 अंक की बढ़त के साथ 5548.85 पर खुला।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.18 अंक की तेजी के साथ 18493.59 पर निफ्टी 22.25 अंक की बढ़त के साथ 5548.85 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 87.72 अंक बढ़कर 18500.13 पर जबकि जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 26.70 अंक की तेजी के साथ 5553.30 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com