खास बातें
- शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.31 अंक बढ़कर 18898.19 पर जबकि निफ्टी 8.15 अंक बढ़कर 5688.45 पर खुला।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.31 अंक बढ़कर 18898.19 पर जबकि निफ्टी 8.15 अंक बढ़कर 5688.45 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22.88 अंक बढ़कर 18894.17 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 8.55 अंक बढ़कर 5688.85 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।