खास बातें
- शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.36 अंक और निफ्टी 35.25 अंक गिरकर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.36 अंक और निफ्टी 35.25 अंक गिरकर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.36 अंक गिरकर 18,268.54 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,399.02 अंक का उच्च और 18,182.90 अंक का निचला स्तर छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 35.25 अंक गिरकर 5,485.80 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,521.45 अंक का उच्च और 5,457.45 अंक का निचला स्तर छुआ। बीएसई में मिडकैप सूचकांक 23.31 अंक गिरकर 6,898.28 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 37.89 अंक गिरकर 8,288.46 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (-1.08 प्रतिशत), एफएमसीजी (-1.04 प्रतिशत), रियल्टी (-0.80 प्रतिशत) और धातु (-0.73 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।