यह ख़बर 30 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

SC की फटकार के बावजूद अनाज की बर्बादी जारी

खास बातें

  • सुप्रीम कोर्ट देश में अनाज की बर्बादी पर कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है लेकिन अनाज की बर्बादी लगातार जारी है।
New Delhi:

सुप्रीम कोर्ट देश में अनाज की बर्बादी पर कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है लेकिन अनाज की बर्बादी लगातार जारी है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस का है। यहां के मार्केटिंग गोदाम में रखा सैकड़ों बोरी गेंहू बारिश की वजह से सड़ गया है और इस सड़े गेंहू को राशन की दुकानों पर भी भेज दिया गया हालांकि मार्केटिंग विभाग के अधिकारी अब सफाई दे रहे हैं कि गोदाम की छत टूटने के वजह से गेंहू सड़ गया है और इसे राशन की दुकानों पर नहीं भेजा गया था। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर उन्हें इस तरह का गेंहू सप्लाई किया गया तो उनके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com