यह ख़बर 07 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सहारा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपना प्रस्ताव वापस लिया

नई दिल्ली:

सहारा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। सहारा ने इस प्रस्ताव में कहा था कि वह तत्काल 2500 करोड़ देने को तैयार है और 2500 करोड़ की दूसरी किस्त वह तीन हफ्ते में दे देगा।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की जमानत के लिए शर्त रखी थी कि सहारा 5000 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा कराये और 5000 करोड़ की बैंक गारंटी भी दे। इसी शर्त के तहत सहारा ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह प्रस्ताव रखा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

साथ ही सहारा ने सुप्रीम कोर्ट के 4 मार्च के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर रखी है, जिसके तहत सहारा प्रमुख और दो निदेशकों को जेल भेज दिया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट 9 अप्रैल को सुनवाई करेगा।