यह ख़बर 03 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रूस में शराब की बिक्री घटी

खास बातें

  • रूस में वोदका सहित अन्य तरह के शराब (स्पिरिट) की बिक्री फरवरी में साल दर साल आधार पर नौ फीसदी कम 11.3 करोड़ लिटर हुई। यह खुलासा एक सरकारी रिपोर्ट में हुआ है।
मॉस्को:

रूस में वोदका सहित अन्य तरह के शराब (स्पिरिट) की बिक्री फरवरी में साल दर साल आधार पर नौ फीसदी कम 11.3 करोड़ लिटर हुई। यह खुलासा एक सरकारी रिपोर्ट में हुआ है।

फेडरल स्टैटिस्टिक्स सर्विस (या रॉसस्टैट) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि आलोच्य अवधि में बीयर की बिक्री एक फीसदी से कुछ कम गिरावट के साथ करीब 73 करोड़ लिटर हुई।

वाइन की बिक्री आलोच्य अवधि में 4.5 फीसदी कम 7.3 करोड़ लिटर हुई। जनवरी में इसमें सात फीसदी उछाल दर्ज की गई थी।

वर्ष 2013 के पहले दो महीने में वाइन की कुल बिक्री साल दर साल आधार पर पांच फीसदी अधिक हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कम अल्कोहल वाले पेयों (इस श्रेणी के तहत ऐसे पेय आते हैं, जिनमें नौ फीसदी से कम अल्कोहल मिले होते हैं) की बिक्री 2013 के पहले दो महीने में साल दर साल आधार पर करीब 12 फीसदी 4.2 करोड़ लिटर हुई।