यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत

खास बातें

  • निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने से आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 62.49 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।
मुंबई:

निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने से आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 62.49 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार के मजबूती के साथ खुलने और विदेश में डॉलर में नरमी के रुख से रुपया की धारणा मजबूत हुई। सोमवार को रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निचले स्तर 62.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 58.95 अंक के सुधार के साथ 19,438.72 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com