खास बातें
- तेल क्षेत्र के नियामक डीजीएच ने रिलायंस द्वारा केजी-डी6 ब्लॉक में खोजे गए तीन प्राकृतिक गैस के भंडारों को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।
New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचैन करने वाले एक घटनाक्रम में तेल क्षेत्र के नियामक डीजीएच ने कंपनी द्वारा केजी-डी6 ब्लॉक में खोजे गए तीन प्राकृतिक गैस के भंडारों को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ने केजी.डीडब्ल्यूएन. 98.3 या केजी-डी6 ब्लॉक में डी.30, डी.31 और डी.34 खोजों को खारिज कर दिया है, क्योंकि इनमें गैस के कम भंडार हो सकते हैं। पिछले साल मार्च से पूर्वी अपतटीय ब्लाक में मुख्य क्षेत्रों में उत्पादन 20 प्रतिशत से अधिक घटने से रिलायंस छोटे भंडारों को एक साथ कर प्रतिदिन 57 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन करना चाहती थी। हालांकि, डीजीएच ने इन खोजों को व्यावसायिक घोषित करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। नियामक ने कहा कि रिलायंस और उसके कनाडाई साझीदार निको रिसोर्सेज ने खोज की पुष्टि करने के लिए कुंओं पर परीक्षण के नतीजे उपलब्ध नहीं कराए।