खास बातें
- कम्पनी ने एक बयान में बताया कि इसी अवधि में कम्पनी की कुल आय भी 39.26 फीसदी वृद्धि के साथ 82,096 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
मुम्बई: मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में 16.69 फीसदी बढ़कर 5,661 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कम्पनी ने एक बयान में बताया कि इसी अवधि में कम्पनी की कुल आय भी 39.26 फीसदी वृद्धि के साथ 82,096 करोड़ रुपये दर्ज की गई। कम्पनी की प्रति शेयर आय इस अवधि में 17.3 रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 14.8 रुपये थी। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर 0.98 फीसदी की वृद्धि के साथ 882.15 रुपये पर बंद हुए। परिणाम बाजार के बंद होने के बाद घोषित किया गया।