खास बातें
- अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह की कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने देश के कुछ चुने हुए सर्किलों में अपनी कॉल दरें 20 फीसदी बढ़ा दी।
नई दिल्ली: अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह की कम्पनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने देश के कुछ चुने हुए सर्किलों में अपनी कॉल दरें 20 फीसदी बढ़ा दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कॉल दर अधिकतर सर्किलों में एक पैसा प्रति सेकेंड से बढ़ाकर 1.2 पैसा प्रति सेकेंड कर दिया गया है।" रिलायंस की जीएसएम सेवा के उपभोक्ताओं के लिए यह वृद्धि जहां रिलायंस सहित किसी भी अन्य नेटवर्क पर लागू होगी, वहीं रिलायंस के सीडीएमए उपभोक्ताओं के लिए यह वृद्धि सिर्फ दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉलों के लिए है। पिछले दिनों सबसे पहले भारती एयरटेल ने और उसके बाद आइडिया सेल्युलर तथा वोडाफोन ने भी अपनी कॉल दरें एक पैसे से बढ़ाकर 1.2 पैसे प्रति सेकंड कर दी थीं।