खास बातें
- आरकॉम का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 37.2 प्रतिशत घटकर 157 करोड़ रुपये रह गया।
मुंबई: अनिल अंबानी प्रवर्तित दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 37.2 प्रतिशत घटकर 157 करोड़ रुपये रह गया। गत वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 250 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बीएसई को दी गई जानकारी के अनुसार अप्रैल जून 2011-12 की तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय भी 4.3 प्रतिशत घटकर 4,849 करोड़ रुपये रही।